आमस: आमस में मृतका उर्मिला देवी के परिजनों को मिला मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का चेक
गया जिले के आमस प्रखंड में आकस्मिक दुर्घटना में मृत महिला श्रीमती उर्मिला देवी के परिजनों को बुधवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि का चेक सौंपा गया। शेरघाटी विधायक उदय कुमार सिंह ने आमस पंचायत के बैर बिगहा टोला स्थित पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिवंगत के पति शंकर साव को चेक प्रदान किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज राय भी मौजूद