बिंदकी: बिंदकी में गणेश वंदना और गंगा आरती के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ, सीओ ने पुलिस बल के साथ मेले का किया निरीक्षण
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री रामलीला मैदान में रविवार की रात 8 बजे श्री गणेश वंदना एवं गंगा आरती के साथ पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह ने पूजा अर्चना किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया।