पुपरी: डेंगू दिवस पर बोखरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया
डेंगू दिवस के मौके पर शनिवार को एक बजे दिन में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के तत्वावधान में बोखरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जागरुक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएचओ, आशा व स्वास्थ्य कर्मी ने भाग लेकर डेंगू नियंत्रण एवं बचाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।