दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब की कार्यकारिणी का गठन
===
दून पहाड़ी संगठन के नारायण सिंह प्रधान
और राजेंद्र चौहान बने सचिव
=====
पांवटा साहिब : आज दून पहाड़ी संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव पांवटा साहिब के एक निजी होटल में मदन सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से नारायण सिंह प्रधान, पंकज उपाध्यक्ष, राजेंद्र चौहान सचिव और अनिल तोमर कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूर्व पदाधिकारियों को संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष खजान सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र नेगी, पूर्ण तोमर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर चयन समिति के अध्यक्ष मदन सिंह नेगी ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए। पांवटा साहिब में एक पहाड़ी भवन की जरूरत है।
Ronhat, Sirmaur | Sep 27, 2026