देवघर: सरमंडा गांव में करंट लगने से एक युवक झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के सरमंडा गांव में करंट लगने से एक युवक झुलस गया, जिसके बाद युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसका इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर परिजो ने बताया की धनेश्वर मुर्मू अपने गांव में ही एक पेड़ पर पत्ता तोड़ने के लिए चढ़ा और वहीं से गुजरा हुआ हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे यह झुलस गया।