प्रतापगढ़: मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, सबस्टैण्डर्ड मावा बेचने पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना
प्रतापगढ़,जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत एक प्रकरण में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं पीठासीन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने अचलपुर स्थित रमेश मावा भंडार को मानक से निम्न गुणवत्ता (सबस्टैण्डर्ड) का मावा बेचने का दोषी मानते हुए 2 लाख रुप