चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह से व्यवसाई के घर रह रहे चालक लालदेव रवानी का शव पुलिस ने पेड़ से झूलते हुए बरामद किया है । शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद घर का मालिक सुनील कुमार मित्तल फरार बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक के भतीजा ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुट चुकी है।