चौमूं: किशनगढ़ रेनवाल में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक 5 फीट हवा में उछलकर गिरा
Chomu, Jaipur | Jun 14, 2026 किशनगढ़ रेनवाल कस्बे में तेज रफ्तार और बेकाबू पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बाइक चालक करीब 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पूरी घटना पास के एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार,हादसा रेनवाल के पचार-खाटूश्यामजी चौराहे पर हुआ।