BAGHPAT DESK : बागपत के लूम्ब गांव में अग्निवीर लव सांगवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास ड्यूटी के दौरान तेज तूफान के बीच हुए हादसे में वह बलिदान हो गए।
बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से लव सांगवान गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनकी जान चली गई।
सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी पहुंचे। नम आंखों से सभी ने अग्निवीर लव सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Baghpat, Bagpat | Oct 13, 2026