सुजानगढ़: नलिया बास में कार की टक्कर से युवती की मौत, हादसा CCTV में कैद हुआ
चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र के नलिया बास में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार सफारी कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को कुचल दिया। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसमें रंजीता (22), पुत्री महावीर प्रसाद भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से दीवार गेट भी टूट गया।