अनूपपुर: जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर की पैनी नजर, क्रिटिकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण
अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर आईसीयू, नेत्र कक्ष, बेड व चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार व समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. परस्ते व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।