पाटन: पाटन शाहपुरा मार्ग पर बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आया, पैर टूट गया; जांच जारी
Patan, Jabalpur | Oct 23, 2026 पाटन शाहपुरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे एक बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसका प्रयोग फैक्चर हो गया। बताया जाता है कि पाटन से शाहपुरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी इसी दौरान जबलपुर साइड से कोई बड़ा वाहन निकला और उसने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मारी जिससे कि ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ गई और एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया।