नवाबगंज: देवा में अवैध खनन पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 4 डंपर और पोकलैंड मशीन सीज
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।खनवाहा गांव के पास निर्धारित गाटा संख्या से अलग हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पुलिस, राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से खनन में लगे चार डंपर और एक पोकलैंड मशीन को जब्त किया गया।टीम की घेराबंदी होते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।