भागलपुर, 13 अगस्त 2026:- जिला गंगा समिति, भागलपुर की मासिक बैठक आज समीक्षा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा ने की। बैठक में गंगा संरक्षण, सीवेज प्रबंधन, घाटों के विकास, शवदाह गृह निर्माण, जैविक कृषि तथा नमामि गंगे से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में उप परियोजना निदेशक, बुडको को भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पैकेज-2 एवं पैकेज-3 के कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। निर्माणाधीन शवदाह गृह के कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी, नवगछिया को महादेवपुर घाट पर शवदाह गृह निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा भागलपुर जिले में संचालित जैविक कृषि गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में जैविक कृषि के विस्तार एवं किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि जिला गंगा समिति से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों में अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करें, ताकि गंगा संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुधार के निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।
बैठक में वरीय उप समाहर्ता श्री सुधीर कुमार, निदेशक डी.आर.डी.ए. श्री दुर्गा शंकर, निदेशक एन.ई.पी. श्री अमर मिश्रा, उप परियोजना निदेशक, बुडको, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, सहायक निदेशक, कृषि, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुल्तानगंज एवं नवगछिया, जिला समन्वयक नमामि गंगे श्री महादेव रजक, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री प्रदीप झुंझुनवाला सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
District Administration Patna
Bhagalpur District Administration
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
12 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 13, 2026