बड़वारा: भदौरा नंबर 2 ग्राम के ग्राम सहायक के भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीण बड़वारा जनपद कार्यालय पहुंचे, सीईओ को सौंपी शिकायत
Badwara, Katni | Oct 15, 2026 बड़वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भदौरा नंबर दो के ग्रामीणों ने ग्राम सहायक (जीआरएस) की लगातार जारी भ्रष्टाचारी और मनमानी के खिलाफ हुंकार भरी है। पूर्व में शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज दर्जनों ग्रामीण बड़वारा जनपद कार्यालय पहुंचे और जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की।