रफीगंज: रफीगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
रफीगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शुक्रवार रात्रि 8 बजे थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि शराब से जुड़े मामले में मोहनपुर निवासी नंदलाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं मारपीट के मामले में बसारतपुर निवासी मो. सलीम को भी गिरफ्तार किया गया।