टोहाना: टोहाना में शुरू हुआ दिव्यांगों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर
टोहाना में जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर शुरू हुआ। करीब 100 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया, 40 का चयन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरण के लिए हुआ। शिविर में एलिम्को सहयोगी है।