सादाबाद: फौजी की गोली मारकर हत्या की घटना में अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध 2 अभियुक्तों से पुलिस ने बरामद किए तमंचा और कारतूस
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के चंद्रा फार्म हाउस के पास ईको कार व मोटरसाइकिल सवार लोगों ने एक फौजी की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने प्रकरण में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने PCR पर लाकर दो अभियुक्तों से निशानदेही पर आलाकत्ल तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।