वाराणसी पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, बोले प्रदेश में दो करोड़ BJP के सदस्य बनाने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 सितंबर से पूरे देश में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। इसी के तहत सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।