हमीरपुर: कैथी गांव में देवर ने भाभी और भतीजी को पीटा
क्षेत्र के ग्राम कैथी में देवर ने भाभी और भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। कैथी निवासी सीमा यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि देवर नरेश यादव ने 2 जून को उसे गाली गलौज करके मारापीटा बचाने आयी पुत्री रुबी को भी मारपीट करके चुटहिर कर दिया। पीडिता का आरोप है कि उसका पति बाहर रहता है देवर आए दिन झगड़ा करके मारपीट करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।