गुन्नौर: भिरावटी में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने समधी के साथ मिलकर की हत्या, एसपी ने दी जानकारी
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की उसकी पत्नी शीला देवी ने अपने प्रेमी सगे समधी गांव उधरनपुर अजमतनगर निवासी सत्यपाल के साथ मिलकर पति नरेशपाल की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला शीला देवी के अपने बेटे के ससुर सत्यपाल के साथ लंबे समय से नाजायज संबंध थे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने घटना का किया खुलासा।