हलसी: हलसी थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मंगलवार पूर्वाहन 11 बजे हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यों लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की. मामले के समयबद्ध निष्पादन, गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने आदि को लेकर निर्देश दिया गया.