पचरुखी: मोहम्मदपुर में आयोजित हुई जन सुराज अभियान समिति की बैठक
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रविवार को जन सुराज अभियान समिति की बैठक आयोजित हुई। डॉ सबीना जावेद के आवास पर आयोजित उक्त बैठक में संगठन के सिद्धांतो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान डॉ सबीना जावेद ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए क्षेत्र में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की। वहीं क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई।