पचरुखी: फलपुरा गांव से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के फालपुरा गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी शिवा चौहान है। जिसे शनिवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया। बताया जाता है कि मद्यपान का आरोपी युवक शराब पीकर रात्रि में शोर शराबा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।