मानिकपुर: चित्रकूट में जमीन बिक्री के पैसे को लेकर भाई बना हैवान, लाठी-डंडों से हमला कर छोटे भाई को किया लहूलुहान
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरहट गांव में जमीन बिक्री के रुपये को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई विजय पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीआरबी-112 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मंगलवार- बुधवार मध्यरात्रि 1 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया।