नदबई: नदबई नगर रोड पर ब्राह्मण धर्मशाला में कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में नगर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में ‘संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।