श्री गंगानगर: साधुवाली में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन जारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 6, 2025
श्रीगंगानगर में सिंचाई पानी की मांग को लेकर एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर गए साधुवाली में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन जारी है।किसानों ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि जब तक पूरा पानी नहीं दिया जाएगा। आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने बताया कि पिछले 2 महीने से लगातार किसान सिंचाई पानी की मांग कर रहे हैं।