पाली: थाना नाराहट क्षेत्र के कनकद्दर में घायल अवस्था में पड़ी दो मोर पक्षियों को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Pali, Lalitpur | Jun 12, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र के कनकद्दर के जंगल में दो मोर पक्षियों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना लोगों द्वारा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पंकज पाठक एवं कुंवर बहादुर ने दोनों ही मोर पक्षियों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू बेहतर इलाज हेतु गौना वन रेंज के जिम्मेवारों के सुपुर्द किया है।