मुशहरी: क्लर्क के साथ लूट, पुलिस ने थाने में बंद कर पीटा; मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
मुजफ्फरपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। ताज़ा मामला जिले के रामपुर हरि थाना का है, जहाँ लूट की शिकायत करने गये युवक को ही पुलिस द्वारा थाना में बंद कर काफी बेरहमी से मारपीट व गाली-गलौज किया गया। मामले को लेकर पीड़ित विशाल कुमार द्वारा मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग परिवाद