दरभंगा: लालबाग के मूसा साह मध्य विद्यालय में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
दरभंगा के लालबाग में स्थित मूसा साह मध्य विद्यालय में भारत की जनगणना को लेकर चार्ज स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण अलग-अलग टीमों को दी जाएगी जो 24 अप्रैल तक चलेगी। इस संबंध में फील्ड ट्रेनर ने सोमवार को दोपहर 1:00 बजे कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक टीम को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।