गिरिडीह: “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के अंतर्गत झारखंड नाथ प्लस-2 उच्च विद्यालय में व्यापक साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित
“स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के अंतर्गत झारखंड नाथ प्लस-2 उच्च विद्यालय, तारा जमुआ, में गुरुवार को 12 बजे व्यापक साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम हुआ।बताया गया कि विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।