दतिया नगर: दतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया, परिजनों ने एसपी से शिकायत की
दतिया जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसे लेकर मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। समथर (झांसी) निवासी कृपाशंकर दोहरे ने एसपी कार्यालय पर शनिवार दोपहर 0व बजे एसपी सूरज कुमार वर्मा से शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी पुत्री समीक्षा दोहरे की शादी वर्ष 2022 में हुई थी।