गुना नगर: रीवा में 2 महिलाओं को जिंदा दफनाने का प्रयास करने पर कांग्रेस ने हनुमान चौक पर किया प्रदर्शन, CM का जलाया पुतला
गुना में हनुमान चौराहे पर 22 जुलाई को कांग्रेस कमेटी ने रीवा जिले में जमीनी विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफनाने के प्रयास की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाने को लेकर संघर्ष भी हुआ। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने घटना की निंदा कर सरकार पर आरोप लगाए।