कुचायकोट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमस भरी गर्मी से मरीजों की संख्या में एकाएक हुई बढ़ोतरी
कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमेश भरी गर्मी के कारण एकाएक मरीज की संख्या में इजाफा हो गया है। लोगों को उल्टी, दस्त,जोड़ों में दर्द फीवर जैसी समस्या आना शुरू हो गया है। कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इस मौसम में कम से कम घर से बाहर निकालने और तरल पदार्थ की अधिक से अधिक सेवन करने की बात बताई।