कोरांव: चेयरमैन कोरांव ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में विकास कार्यों का निरीक्षण कर मानक के अनुसार कार्य कराने के दिए निर्देश
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शुक्रवार शाम 5 बजे से 6 बजे तक नगर के विभिन्न मोहल्लों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यदाई संस्थाओं को गुणवत्ता और मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अध्यक्ष केसरी ने गोविंद नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन छठ घाट पूजा स्थल का जायजा लिया।