सिमडेगा: सिमडेगा हनुमान वाटिका में पुत्र की लंबी आयु के लिए माता ने विधि विधान से किया जीवित्पुत्रिका व्रत
सिमडेगा हनुमान वाटिका मंदिर में रविवार को दोपहर 2:00 बजे अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना को लेकर माता ने विधि विधान के साथ जीवित्पुत्रिका का व्रत किया। इस दौरान पुजारी सोमनाथ मिश्रा के द्वारा विधि विधान के साथ पीपल की डाली की पूजा कराई ।बताया गया की पूजा को करने से संतान की आयु लंबी होती है और इसी को लेकर निर्जला व्रत महिलाएं करती हैं।