सिमडेगा: झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई द्वारा कृषि कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई की रविवार को 12:00 बजे जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता विजय राम के द्वारा किया गया मौके पर जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि लगातार आंदोलन करने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।आगे भी सभी लोगों को संगठित रहने की आवश्यकता है।