जमालपुर: BSAP-9 कैंप में महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बेहोश मिली
बीएसएपी-9 कैंप में रविवार को महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल अवंतिका सिंधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पश्चिम चंपारण के बेतिया अंतर्गत पहाड़पुर थाना क्षेत्र की रहने वाली अवंतिका प्रशिक्षण के लिए जमालपुर पहुंची थी। प्रशिक्षण से लौटे साथियों ने जब उसकी तलाश की तो वह बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली। साथी जवान उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य कें