Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

गोला का मंदिर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लेफ्ट टर्न खाली कराया, वाहनों के कटे चालान,

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026

MORE NEWS

थाना गोले का मंदिर पुलिस पर लगे गंभीर आरोप..

थाना गोले का मंदिर पुलिस पर लगे गंभीर आरोप..

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026

NEWS IMPACT | MPCCI ELECTION | चुनाव का आगाज, प्रत्याशियों का तपती धूप में जनसंपर्क | क्रिएटिव हाउस की तरफ से संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल और मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल को व्यापारियों का मिल रहा समर्थन...
#mpccielection2026 #mpcci #creativehouse #gwalior #gwaliornews #newsimpact

NEWS IMPACT | MPCCI ELECTION | चुनाव का आगाज, प्रत्याशियों का तपती धूप में जनसंपर्क | क्रिएटिव हाउस की तरफ से संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल और मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल को व्यापारियों का मिल रहा समर्थन... #mpccielection2026 #mpcci #creativehouse #gwalior #gwaliornews #newsimpact

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर भावभीनी विदाई 

ग्राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्योपुर जिले के कूनों से प्रात: 9.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी आए। 
 ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने विदाई दी। 
 विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी उपस्थित थे। 
#gwalior
@

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर भावभीनी विदाई ग्राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्योपुर जिले के कूनों से प्रात: 9.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी आए। ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने विदाई दी। विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी उपस्थित थे। #gwalior @

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026

एक शाम नवोदयन्स के नाम 2.0 का भव्य आयोजन संपन्न, दूर-दूर से पहुंचे पूर्व छात्र और शिक्षक

मुरैना। नवोदय एलुमनी एसोसिएशन ऑफ मुरैना द्वारा आयोजित "एक शाम नवोदयन्स के नाम 2.0" कार्यक्रम का शनिवार शाम भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र, शिक्षक एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफल पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मिलन समारोह में दूर-दूर से आए नवोदय परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। वर्तमान में विभिन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक, तकनीकी एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और नवोदय से जुड़े संस्मरण सुनाए।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और आपसी संवाद का आयोजन भी किया गया। कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे आयोजन में उत्साह, अपनत्व और नवोदय परिवार की एकजुटता देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि "एक शाम नवोदयन्स के नाम" कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य नवोदय परिवार को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

एक शाम नवोदयन्स के नाम 2.0 का भव्य आयोजन संपन्न, दूर-दूर से पहुंचे पूर्व छात्र और शिक्षक मुरैना। नवोदय एलुमनी एसोसिएशन ऑफ मुरैना द्वारा आयोजित "एक शाम नवोदयन्स के नाम 2.0" कार्यक्रम का शनिवार शाम भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र, शिक्षक एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफल पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मिलन समारोह में दूर-दूर से आए नवोदय परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। वर्तमान में विभिन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक, तकनीकी एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और नवोदय से जुड़े संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और आपसी संवाद का आयोजन भी किया गया। कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनत्व और नवोदय परिवार की एकजुटता देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि "एक शाम नवोदयन्स के नाम" कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य नवोदय परिवार को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 22, 2026