सिरसागंज: नगर में ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ग्रामीण और सीओ ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार शाम एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी और सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च थाना परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।