कानपुर: कानपुर में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर
एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जीटी रोड स्थित एक मॉल में पहुंची। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि, पहले भी कई बार शहर में आ चुकी हैं। शहर आने पर उन्हें अपनेपन का एहसास होता है। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखाई दी।