भगवानपुर: लखनपुर दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर दुर्गा मंदिर में सोमवार को सुबह करीब दस बजे मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।