बीना: तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, एक दर्जन से अधिक शिकायतकर्ता पहुंचे
Bina, Sagar | Dec 23, 2025 मंगलवार करीब 11:00 से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए वहीं जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा शिकायतकर्ता पहुंचे और अधिकारी से मदद की कोहार लगाई। नायाब तहसीलदार ने शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।