अशोक नगर: राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय ने शनिवार को दोपहर 3 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित मामलों के जल्द और पारदर्शी निराकरण के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने साफ कहा कि नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन और भू-अभिलेख सुधार जैसे मामलों में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा है।