तानसेन: शहर में बाल भिक्षावृत्ति की हकीकत उजागर, बच्चे का दावा- रोज ₹100-300 कमाई, बदले में सिर्फ खाना
Tansen, Gwalior | Oct 13, 2026 बैजाताल पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वह बता रहा है कि उसे रोज 100 से 300 रुपये तक भीख मिलती है।बच्चे ने बताया कि वो दिनभर भीख मांगकर सारा पैसा अपने 'बॉस' को देता है,जिसके बदले उसे सिर्फ खाना मिलता है।उसने अपने अन्य साथियों के भी साथ होने की बात कही।सवाल उठना है कि प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस भिक्षावृत्ति रैकेट का असली मास्टरमाइंड कौन ?