मुगलसराय: डाड़ी मुगलसराय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, हादसे में मृत बलदेव यादव के परिजनों से मिले
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार दोपहर 12 बजे को मुगलसराय के पड़ाव डाड़ी स्थित मृतक बलदेव यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के दौरान काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे में मृत बलदेव यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। व मुआवजे व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।