आज़मगढ़: नाथूपुर में एक ही नल के नीचे कपड़ा धोने के विवाद में दो भाइयों के परिवार में जमकर मारपीट, दोनों पक्ष पर FIR दर्ज
कंधरापुर थाना के नाथूपुर में रविवार को एक ही नल के नीचे कपड़ा धोने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की पुत्री में पहले विवाद हुआ। फिर दोनों भाई के परिवार में मारपीट हुई। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाथूपुर निवासी सुरेश चौबे व हरिकेश चौबे पुत्रगण पट्टर चौबे ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी।