आज़मगढ़: बलरामपुर में प्लाई की दुकान में प्लाई उठाते समय युवक को प्लाई के नीचे छिपे सांप ने काटा, जिलाअस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर कोतवाली के बलरामपुर में सोमवार को दिन में करीब 10:30 बजे प्लाई की दुकान पर 35 वर्षीय युवक को प्लाई के पीछे छिपे सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया जलालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय श्यामप्रिय पुत्र स्व रामअचल शहर के बलरामपुर स्थित प्लाई की दुकान पर काम करता है। प्लाई हटाने में घटना हो गई।