आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट में DM की अध्यक्षता में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों के साथ नगर विकास सेक्टर की हुई बैठक
आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर विकास सेक्टर की बैठक समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों के साथ की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य बाजारों की सफाई प्रातःकाल एवं जब दुकाने बन्द हो जाती हैं तो रात्रि में भी एक बार बाजारों की सफाई अवश्य करायें।