आज़मगढ़: आरटीओ ऑफिस के पास कार के धक्के से घायल बाइक सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के सिधारी थाना के RTO ऑफिस के पास 6 अप्रैल को दिन में करीब ढाई बजे कार ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया था। घटना में 50 वर्षीय यदुनाथ चौहान पुत्र स्वर्गीय रामराज निवासी गांव अमगिलिया थाना अहिरौला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक गांव का ही संतोष चौहान चला रहा था जिसको हल्की चोट आई थी। घटना के बाद से जिला अस्पताल में भर्ती यदुनाथ चौहान की मौत हो गई।